फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार माह में फट गई करोड़ों से बनी पानी टंकी, मिनटों में बह गए गुणवत्ता के दावे

विज्ञापन
कुदरहा के राजपुर गांव में बनी पानी टंकी फटने से बह रहा पानी स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कुदरहा (बस्ती)। जल जीवन मिशन के तहत कुदरहा ब्लॉक के राजपुर बैरिहवा गांव में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी बनाई गई। महज चार माह में ही टंकी फट गई और लाखों लीटर पानी कुछ ही मिनटों में बह गया। इसी के साथ बह गईं लोगों की उम्मीदें और गुणवत्ता के दावे। गांव की जलापूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 2640 आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई 1.75 लाख लीटर क्षमता वाली जिंक-अल्युमिनियम टंकी जनवरी 2026 में चालू की गई थी। इस पर लागत 2.47 करोड़ रुपये आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी के परीक्षण के एक माह बाद से ही उसमें रिसाव शुरू हो गया था। टंकी से लगातार पानी टपकने की सूचना पंप ऑपरेटर प्रमोद कुमार शुक्ला ने कई बार विभागीय अधिकारियों को दी थी।
ग्रामीणों के मुताबिक, शिकायत के बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य किया गया लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
मरम्मत के करीब एक सप्ताह बाद ही टंकी फट गई और उसमें भरा लाखों लीटर पानी बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें