भानपुर। तहसील क्षेत्र में दो दिनों में हुई हल्की बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। लेकिन, सड़क किनारे पानी भर जाने से परेशानी हो रही है।
बारिश से सब्जी की फसलों की सिंचाई में सहूलियत हुई है। आम के फसलों को भी लाभ पहुंचा है। क्षेत्रीय किसान चंद्रिका प्रसाद, बालेदीन, राकेश मौर्या, राम किशोर, संत राम ने बताया कि बारिश से खेतों की जुताई, मिट्टी खुदाई सहित अन्य कार्यों में भी आसानी हुई है।
दूसरी ओर भानपुर कस्बा, रुधौली तिराहे के निकट सड़क के दोनों ओर बारिश का पानी भर जाने से पैदल और दोपहिया वाहनों से आने जाने वालों को छींटे और कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों को पास देने में असुविधा हो रही है। लोगों ने सड़क किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। संवाद