फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सूख रहा आंखों का पानी, बढ़ रही लाली

Wed, 25 Dec 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज का नेत्र जांच करते डॉ सीएल कन्नोजिया
विज्ञापन
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

- हीटर, ब्लोअर, मोबाइल के इस्तेमाल से समस्या
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम का तापमान गिर रहा है और आंखों के सूखेपन-खुजली की समस्या बढ़ रही है। एक माह पहले तक जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास 60 से 70 मरीज पहुंचते थे। वहीं इन दिनों 80 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएल मुताबिक, इन दिनों एलर्जी, आंखों में लालीपन, और आंखों के सूखने के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें 40 फीसदी रोग आंखों के सूखेपन, लाली, और आंखों में खुजली की समस्या लेकर पहुंच रहे है। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, सर्द मौसम के कारण लोगों की बाहर की गतिविधियां कम हो जाती हैं। ज्यादा समय लोग घर पर बिताते हैं और मोबाइल फोन, लेपटाॅप पर अधिक समय देते हैं। साथ ही, ठंड से बचाव के लिए हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं। इससे आंखों पर प्रभाव पड़ता है। आंखों का पानी सूखने लगता है और विजन लास की समस्या बढ़ जाती है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें