फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपहरण में वांछित आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। हलुआ बाजार के बिरऊपुर चौराहे से 26 जनवरी के दिन थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव (हरिजन पुरवा) निवासी चौकीदार लाल बहादुर के बेटे सतीश कुमार को 15 से 20 मनबढ़ों ने मारपीट कर बाइक पर बैठकर अगवा कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि वांछित आरोपी विशाल वर्मा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन बिरऊपुर चौराहे उस समय सनसनी फैल गई जब सांवडीह गांव के चौकीदार लाल बहादुर के बेटे सतीश कुमार को कुछ मनबढ़ों ने प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट कर जबरन बाइक पर बैठकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश में गौर, वॉटरगंज, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम घेराबंदी शुरू की तो अपहरणकर्ता युवक को छोड़कर फरार हो गए। सतीश किसी तरह से रात में अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें