फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
नाजिम। फाइल फोटो
विज्ञापन
हर्रैया। हर्रैया क्षेत्र के लबदहा गांव में सोमवार शाम झमाझम बारिश के बीच अपने कच्चे मकान को सहेजने गए नाजिम (55) की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

लबदहा निवासी नाजिम सोमवार की शाम करीब छह बजे अपने पक्के मकान के पीछे स्थित पुराने कच्चे घर पर गए थे। इस कच्चे घर का इस्तेमाल लकड़ी और अन्य घरेलू सामान रखने के लिए किया जाता था, जिसके ऊपर प्लास्टिक की पन्नी का छाजन लगा हुआ था। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण पन्नी फट गई थी और बारिश का पानी अंदर भर रहा था।
नाजिम जब इसी प्लास्टिक पन्नी को ठीक कर रहे थे, तभी बारिश से नम हुई जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वह दीवार के भारी मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजन ने बताया कि नाजिम के एक ही बेटी है, जो विवाहित है और अपने ससुराल में रहती है। वे गांव में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें