करमहिया के जय मातारानी धनसीरा महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बृहस्पतिवार को मतदाता रैली निकाली और लोगों से हर हाल में वोट डालने का आह्वान किया।
कार्यक्रम अधिकारी व प्राचार्य डॉ. आरपी शुक्ल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने तिगोड़िया के ग्रामीणों से मिलकर उन्हें मतदाता अधिकार के बारे में बताते हुए 27 फरवरी को मतदान करने का आह्वान किया। इससे पूर्व कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान इस्माइल, अवशेष, संदीप, राहुल, सत्येंद्र, विजय, अजय, फूलचंद्र, प्रियंका, अंशु शिवानी, दिव्या सिंह, मृणालिनी अर्चना, काजल, सुष्मिता, शामली सिंह, स्वाती बरनवाल, रजनी साहू सहित कई छात्रों ने अपने विचार रखे। इस दौरान महाविद्यालय के प्रवक्ता सुनील कुमार शुक्ल, शिवकुमार, बृजमोहन, विजयलक्ष्मी गौड़, शबनम, रामप्रकाश उपाध्याय, रामशब्द आदि मौजूद रहे।
पहले मतदान, फिर कोई काम
27 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर बस्ती सदर विकास खंड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। गांव-गांव घूम कर नारा दिया कि ‘पहले मतदान करो, फिर कोई का करो।’ रैली को बीएसए एमपी वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी लालच और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रधानाध्यपक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बच्चों के अभिभावकों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा जिन बच्चों के घरों के सारे मतदाता वोट डालने जाएंगे, उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। रैली में शैल यादव, एकता सिंह, साजिदा बेगम, हिमकांतिका उपाध्याय, राजेश्वरी, उमाशंकर, राहुल, अमरेंद्र, अखिलेश कुमार, कुलदीप नारायण, आशीष सैनी, कृष्ण कुमार सहित स्थानीय नागरिक और शिक्षक मौजूद रहे।