फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय मार्ग का नाला बना मुसीबत

Thu, 23 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
मौरंग और गिट्टी से दुकानदारों ने नाले पर कब्जा कर लिया है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से मालवीय मार्ग पर करोड़ों रुपये खर्च कर बनवाया गया नाला बेमतलब साबित हो रहा है। इसका कारण सड़क किनारे रखे गए बालू, मोरंग के अलावा कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान इसमें कूड़े डाल रहे हैं। हालांकि नगर पालिका प्रशासन सफाई के नाम पर हर वर्ष हजारों रुपये खर्च करता है, मगर परिणाम शून्य है।
विज्ञापन


मालवीय मार्ग पर एक दर्जन से अधिक बालू, मोरंग की दुकानों के अलावा वाहन धुलने, वाहनों की मरम्मत करने आदि की दुकानें हैं। बालू मोरंग तो व्यवसायी नालों पर ही गिरा देते हैं, जिससे जगह-जगह बहाव को अवरुद्ध है। पानी रुकने के कारण नालियां उफना गई हैं। ऐसे में घरों से निकलने वाला पानी लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रहा है। रौता चौराहा के शक्तिनगर निवासी पप्पू चौधरी कहते हैं कि नाले में निकास बाधित है। इसे दूर करने का प्रयास पालिका प्रशासन नहीं कर रहा है। नतीजतन स्थिति विकट होती जा रही है। मालवीय रोड निवासी मुरारी शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि नालों के अधूूरे निर्माण ने वैसे ही मुसीबत पैदा कर दी है। उस पर अतिक्रमणकारियों ने इसे जगह-जगह पाट कब्जा जमा लिया है, जिससे पानी का निकास ठप है।

गृहणी रेनू सिंह कहती हैं कि व्यवस्थागत खामियों के चलते नाला व नगर पालिका की जमीनों पर अतिक्रमणकारी कब्जा जमाए हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बहाव रुकने से नाला ओवरफ्लो है, जिससे मच्छर तो बढ़ ही रहे हैं, गलियों में नाक बंद कर गुजरना मजबूरी बन गई है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने कहा कि नाला सफाई का कार्य कुछ दिन पूर्व ही कराया गया था, मगर फिर से वह जाम हो गया है। चुनाव बाद टीम लगाकर इसे साफ करा दिया जाएगा। नागरिक सुविधाएं बेहतर हों, इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें