ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मंगलवार को बस्ती सदर, बनकटी और
कुदरहा ब्लॉकों दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम साढ़े
चार बजे तक चलेगा।
इसके लिए सोमवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर
पहुंच गईं। दूसरे चरण में 4,21,685 मतदाता प्रधान पद के 289 और पंचायत सदस्य के
3367 पदों के लिए मंगलवार को वोट डालेंगे। इसके लिए प्रधान के 2058 और
पंचायत सदस्य के 2820 प्रत्याशी मैैदान में हैं।
मतदान के लिए सोमवार सुबह
आठ बजे से संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों की रवागनी शुरू
हुई। देर शाम तक अधिकांश बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचकर मतदान की
तैयारियों में जुट गईं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी ब्लॉक मुख्यालयों पर
पहुंचकर तैयारियां का जायजा लेते रहे।
इस चरण में मतदान के लिए तीन सुपर व
तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदान
के लिए कुल 299 मतदान केंद्र और 686 मतदेय स्थल बनाए गएं हैं।
बनकटी
प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर एक तरफ ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे
चरण के लिए मतदान कर्मी मतदान सामग्री प्राप्त कर उसका मिलान करने और
मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए गाड़ियों की तलाश में लगे रहे। वहीं दूसरी
ओर काफी संख्या में कर्मचारी अपनी ड्यूटी कटवाने की जुगत में लगे रहे।
ग्राम पंचायत चुनाव में 104 ग्राम पंचायतों में से चार प्रधानों के
निर्विरोध चुने जाने के कारण शेष 100 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद
के लिए वोट डाले जाएंगे।