फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: कड़े सुरक्षा पहरे में आज होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव : कड़ी सुरक्षा निगरानी में होगी मतगणना
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा निर्वाचन 2022 की मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परिसर के बाहर व अंदर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए 12 सौ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। परिसर के प्रवेश द्वार से लेकर हाईवे के किनारे भीड़ नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है। पूरे परिसर को चार हिस्सों में बांटकर राजपत्रित अधिकारियों को कमान सौंपी गई है।
मतगणना कार्य शांति एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल पर निरीक्षक 14, उपनिरीक्षक 80, हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल 484, महिला कांस्टेबल 65, यातायात पुलिस 21 तथा अर्द्धसैनिक बल की कुल 03 कंपनी व पीएसी की कुल 02 प्लाटून फोर्स लगाई गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना स्थल को एक जोन मानकर चार भागों में बांटा गया है। पहला भाग आउटर कार्डर, दूसरा भाग इनर कार्डर, तीसरा भाग आईसोलेशन-ए और चौथे भाग को आइसोलेशन कार्डर-बी नाम दिया गया है। संपूर्ण मतगणना स्थल पर पुलिस प्रबंधन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी होंगे। जबकि आउटर कार्डर (मतगणना स्थल के चारों दीवारों के बाहर, समस्त प्रवेश द्वार, बैरियर व पार्किंग) के प्रभारी क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय होंगे।
विज्ञापन

इस तरह बांटी गई जिम्मेदारी
मतगणना स्थल के इनर कार्डर (संपूर्ण मंडी परिसर के अंदर चारों दीवारों के अंदर बैरियर एवं बैरिकेडिंग ड्यूटी) के प्रभारी क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय चौहान और मतगणना स्थल के आइसोलेशन कार्डर -ए (विधानसभा हरैया, सदर, महादेवा मतगणना पंडाल के अंदर व्यवस्थापन) के प्रभारी क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिका राम को बनाया गया है। इसके अलावा मतगणना स्थल के आइसोलेशन कार्डर-बी (विधानसभा कप्तानगंज, रुधौली मतगणना पंडाल के अंदर व्यवस्थापन) की प्रभारी क्षेत्राधिकारी लाइंस प्रीति खरवार को नियुक्त किया गया है। शहर क्षेत्र में शांति/ कानून व्यवस्था एवं अपर पुलिस अधीक्षक के सहयोग के लिए क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

मतगणना के मद्देनजर पार्किंग व्यवस्था
- गेट नंबर 03 से अंदर जाने वाले मतगणना कार्मिक एवं मीडिया कर्मियों के लिए फल मंडी में पार्किंग
- हड़िया चौकी के पास खाली स्थान में हड़िया के तरफ से आने वाले मतगणना एजेंट एवं अन्य लोगों के लिए पार्किंग
- प्रस्तावित पुरानी बस्ती थाना भूमि एवं कुष्ठ रोग आश्रम में गौरा तिराहे की तरफ से आने वाले मतगणना एजेंट एवं अन्य लोगों के लिए पार्किंग
- सरदार पटेल डिग्री कॉलेज के आसपास पार्किंग
- पॉलिटेक्निक बैरियर की तरफ से मतगणना एजेंट एवं अन्य लोगों के लिए पार्किंग कराई जाएगी।
- राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना में लगे समस्त पुलिस कर्मियों के लिए पार्किंग ।
एसपी के अनुसार मतगणना के मद्देनजर हंडिया से लेकर चैनपुरवा तक हाईवे के किनारे किसी भी प्रकार की कोई पार्किंग अनुमन्य नहीं है। यदि अनधिकृत रूप से पार्किंग की जाती है तो क्रेन के माध्यम से वाहनों को हटा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें