गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में सावित्री बाई फुले इकाई के स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी की अगवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाल आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाधक्ष डॉ. भरत गौतम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गौर-बभनान मार्ग के रास्ते रमवापुर गांव पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं ने भाग्य विधाता हूं, अब तो मैं मतादाता हूं। स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान, सबको शिक्षा और मतदान, मतदान से करें देश का निर्माण, मतदाता की यही पहचान आदि नारे लगाए।
स्वयंसेवियों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र मेंं बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की सहायक आचार्य पूजा ने लोकतंत्र में मतदाता एवं मतदान कितना आवश्यक है पर विस्तृत जानकारी दी। छात्रा मनीषा, रंजना, आंचल, प्रतिभा, मोनिका व छात्र शैलेश, अनिल, दुर्गेश, मायाराम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के सहायक आचार्य सत्य प्रकाश ने किया। इस मौके पर डॉ. ललित कुमार गोयल,डॉ. सुधीर कुमार, डॉ .सीमा जायसवाल, राम प्रकाश वर्मा, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।