फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर महिलाओें को किया जागरूक

विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण के प्रति गौर गांव में जागरूक करती एनएसएस छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
गौर। कंपोजिट विद्यालय गौर गांव में पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज के सावित्रीबाई फुले इकाई की ओर से चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन सोमवार को स्वयंसेविकाओं ने महिला जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन


रैली कंपोजिट विद्यालय से शुरू होकर गौर गांव पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं ने गांव में टोली बनाकर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र बनना चाहिए। इससे वे अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकें। यह लैंगिक भेदभाव को मिटाकर उन्हें समान अवसर और आत्मविश्वास प्रदान करने की एक निरंतर प्रक्रिया है, जो परिवार और राष्ट्र के विकास के लिए अहम है।
महाविद्यालय के राजनीति विभाग के सहायक आचार्य डॉ.अनुज कुमार एवं अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सीमा जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के बिना व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। महिला को ही सृष्टि रचना का मूल आधार कहा गया है। शिविर के द्वितीय सत्र में छात्रा नेहा, नित्या, ज्योति, आरती, रोशनी, मुस्कान, सरिता जायसवाल, सरीफुन्निसा, रीता, अनीता, प्रिया, गुड़िया, सजीना खातून, कुसुम, शिवानी के बीच मेहंदी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें