बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस युवक को हिरासत में लिया है। पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि पड़ोसी युवक संदीप वर्मा उनकी बेटी को 21 फरवरी की रात बहला-फुसला कर छत के रास्ते अपने घर ले गया। बेटी के विरोध करने के बावजूद उसने दुष्कर्म किया। थानेदार विश्वमोहन राय ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। ब्यूरो
-
शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने आरोप
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने के आरोप में एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी जीतेंद्र कुमार वर्मा 22 फरवरी को शादी का झांसा देकर बेटी को कहीं भगा ले गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो