बस्ती। खेल विभाग और उप्र वॉलीबॉल संघ की ओर से 28 से 31 अक्तूबर तक क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में प्रदेश स्तरीय सीनियर बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बस्ती समेत सभी 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसे लेकर खेल विभाग ने तैयारियों शुरू कर दिया है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बस्ती की टीम मंडलीय चयन-ट्रायल के बाद घोषित कर दी गई है। इसमें 12 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। ये खिलाड़ी बस्ती की ओर से बेहतर प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करना चाहेंगे। इस बार घर में ही यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बताया गया घरेलू मैदान होने के नाते खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। इससे चैंपियन बनने में आसानी होगी।