फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छठवीं कक्षा से बच्चों को दिया जाएगा व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही तकनीक, नवाचार और रोजगारपरक कौशल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए इन छात्रों को कक्षा छह से व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही थी।
विज्ञापन

जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 401 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 16 राजकीय हाईस्कूल व छह राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन विद्यालयों में कक्षा छह से बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है।
कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों को विषय पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी दी जा रही है। अब शासन ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही तकनीक, नवाचार और रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की पहल की है।
विज्ञापन

इससे छात्र-छात्राएं रुचि के अनुसार कौशल विकसित कर सकें। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक छात्रों को नियमित विषयों के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके लिए अल्पकालीन प्रशिक्षण कोर्स भी संचालित होंगे। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में इसे सभी विद्यालयों में शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें