फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार : शिक्षकों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
यज्ञ करते वित्तविहीन शिक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मूल्यांकन बहिष्कार सातवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को वित्तविहीन शिक्षक संगठनों की ओर से क्रमिक धरना दिया गया। इन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बुद्धि-शुद्धि हवन किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल चारों मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेता रहा। वित्तविहीन संघ के जिला अध्यक्ष प्रभु नाथ पाण्डेय, महामंत्री रजवंत यादव, शिक्षक महासभा के प्रदेश मंत्री रमेश कर पाठक, अनिल तिवारी, सूर्य नारायण उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा चौधरी, बागी गुट के जिला अध्यक्ष इंद्रसेन चौधरी, राम सरन चौधरी, रमजान अली की अगुवाई में शिक्षकों ने राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कालेज के गेट पर भी प्रदर्शन किया। मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से कार्य बहिष्कार की अपील की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर विजय यादव, प्रदीप पाण्डेय, राजेंद्र प्रताप सिंह, हरी राम यादव, मानवेंद्र सिंह, हरिशंकर मिश्र, अरविंद कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें