फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
बाइक रैली निकालते वित्तविहीन शिक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। उप्र बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन वित्तविहीन शिक्षकों के विरोध के बीच जारी है। मंगलवार तक 27081 कॉपियां जांची जा सकीं। जबकि वित्तविहीन शिक्षकों ने बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। नियुक्ति पत्र की प्रतियां जलाईं। 
विज्ञापन

 मूल्यांकन के चौथे दिन विभिन्न मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षक संगठन मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। बाइक से प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और अपने नियुक्ति पत्रों की होली जलाई। शिक्षकों का आंदोलन शिथिल होने के बजाए उग्र हो रहा है। शिक्षक नेताओं ने बुधवार से आंदोलन को और धार देने की रणनीति तय की है। 
वित्तविहीन गुट के जिला अध्यक्ष प्रभु नाथ पाण्डेय, महामंत्री रजवंत यादव, अर्जुन यादव, माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश मंत्री रमेश कर पाठक समेत बागी गुटके जिला अध्यक्ष इंद्रसेन चौधरी शैक्षिक महासभा के डॉ अनिल श्रीवास्तव की अगुवाई में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, सेकसरिया इंटर कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर सभी से मूल्यांकन बहिष्कार की अपील की। वहीं, मंगलवार तक राजकीय इंटर कॉलेज में 6286, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 7665, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 5830 तथा सेकसरिया इंटर कॉलेज में 7300 कॉपियों को मूल्यांकन तीन दिन में हुआ। बहिष्कार के साथ मूल्यांकन चल रहा है, लेकिन गति नहीं पकड़ पा रही है। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 621294 कॉपियां आवंटित हैं। जिनके मूल्यांकन के लिए कुल 1650 परीक्षक और 176 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त हैं।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक ने का दौरा किया 
उप शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती राम कृपाल प्रसाद ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर मूल्यांकन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अनुपस्थित परीक्षकों की जानकारी ली और उन पर सख्ती बरतने को कहा।
सामान्य रही परिषदीय स्कूलों में उपस्थिति
बस्ती। यूपी बोर्ड की तर्ज पर हो रही परीक्षा छोटे बच्चों को पसंद आ गई है। मंगलवार को गणित की परीक्षा में उपस्थिति सामान्य रही। सोमवार से शुरू हुई परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के 1.60 लाख बच्चे शामिल हुए। 
 मंगलवार को गणित का पेपर होने पर भी सभी विद्यालयों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति पूरी रही। विभाग भी वार्षिक परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यवस्था की है। परीक्षा खत्म होने के बाद कापियों का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर एनपीआरसी पर होगा। इस परीक्षा में भी सभी ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी सचल दल में लगी है जो अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करते रहे। जिले के 1766 प्राथमिक और 782 उच्च प्राथमिक स्कूलों के 1.60 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सील बंद पैकेट में पेपर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें