फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वायरल बुखार के बढ़ रहे रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वायरल बुखार की चपेट में आए मरीज को स्वस्थ होने में अधिक समय लग रहा है। सात दिन से पहले बुखार नहीं उतर रहा है। मौसम में आए बदलाव से गले और कान के मरीज बढ़ गए हैं। साथ ही वायरल संक्रमण के साथ सूखी खांसी भी सांस उखाड़ रही है। हर रोज ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बनी हुई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा के अनुसार, वायरल बुखार सामान्य रूप से पांच दिन में उतर जाता है। लेकिन इन दिनों सात दिन से 10 दिन तक मरीजों को बुखार परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत से मरीज पहले ही दिन से एंटीबॉयोटिक दवा ले रहे हैं, यह बेहद घातक सिद्ध होता है। इस तरह की दवाएं चिकित्सक के परामर्श से ही खाएं तो अच्छा है। उन्होंने बताया कि बुखार में नियमित रूप से समय पर दवा लेते रहें और आराम करें। ठंडी चीजों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें