बस्ती। जिले के 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ, इसमें 354 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले छह मरीजों को हॉयर सेंटर रेफर किया गया। मेला में अधिकांश मरीज वायरल संक्रमण और त्वचा रोग से पीड़ित दिखे।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। यहां पहुंचे 38 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। बताया कि सर्दी-जुकाम और बच्चों में दस्त की शिकायत रही। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 45 मरीजों की सेहत जांची। कई में जुकाम, बुखार, खांसी की शिकायत रही। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी। कई मरीजों को त्वचा संबंधी शिकायत रही। बभनान संवाद के अनुसार, पीएचसी बभनान में आयोजित मेला में एलोपैथ डॉक्टर नहीं थे तो फार्मासिस्ट ने जांच कर दवाएं दी।
वहीं इसी अस्पताल में होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने आए मरीजों की जांच की। उन्होंने 26 मरीजों को दवाइयां दी। बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी सहित पेट दर्द संबंधित मरीज अधिक रहे। एलोपैथ फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला ने दवाएं दी। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव, फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, फार्मासिस्ट कृपा शंकर शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता ने सहयोग किया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी और पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में कम मरीज दिखे।
बताया गया कि महाशिवरात्रि के चलते असर पड़ा। सीएचसी में 21 मरीज ही आए। डॉ. अंकुर शुक्ल ने जांच कर दवाएं दी। फार्मासिस्ट गुलाब कुमार, अंबिका गौड़, ओपी यादव, विनोद चौधरी, राजेश यादव ने सहयोग किया। ओड़वारा पीएचसी पर डॉ. नीलम चौधरी ने बताया कि कुल 17 मरीज आए। फार्मासिस्ट जगदंबा, ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।