फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खराब सड़क पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के भरवलिया गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया-संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के भरवलिया गांव के लोगों ने खराब सड़कों की मरम्मत न होने पर रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के भरवलिया से घुरुकुआ मार्ग काफी दिनों से खराब पड़ा है। जिसके चलते दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। बरसात के दिनों में ग्रामीणों की समस्या और भी बढ़ जाती है। पूर्व प्रधान उमेश चन्द्र शुक्ला की अगुवाई में ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर में खराब सड़क पर खड़ा होकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क को ठीक कराने के लिए कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की कहै। प्रदर्शन करने वालों में सन्नी शुक्ला, यार मोहम्मद, जिलेदार, हरिश्चंद्र, सुनील, रंजन, हिमांशु शुक्ला, अली मुहम्मद, रवि देव, मरियम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें