फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान निर्धारण का विरोध

Fri, 31 Mar 2017 12:14 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द गांव की सडक किनारे निर्धारित सरकारी देशी शराब की दुकान के विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उतर गए। बड़ी संख्या में विरोध में उतरे महिला व पुरुषों को देख जिला आबकारी अधिकारी सकते में आ गए और वहां से चले गए।
विज्ञापन

 जिला आबकारी अधिकारी मय  निरीक्षक भादी खुर्द पहुंचे। इनके आने की जानकारी होते हीभादी खुर्द की सैकड़ों महिलाएं, युवा, बुजुर्ग वहां एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता,  खुशलाल वर्मा, महाजन, गोमती प्रसाद, रामनेवास, राम आधार, विदेशी, देवीदीन,  कपिलदेव पांडेय, रामराज पांडेय, अशोक कुमर शुक्ल आदि ने जिला आवकारी  अधिकारी से बात की। स्थिति असामान्य जान विभागीय अधिकारी बिना कुछ कहे लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें