फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 31 Jul 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच (बस्ती)। सल्टौआ ब्लॉक के शिवपुर गांव की बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को प्रधान की अगुवाई में प्रदर्शन किया। तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क को लोक निर्माण विभाग ने 2004 में बनाया था। इस सड़क से सुकरौली, अर्जुनबीरो सहित लगभग चार हजार की आबादी का आना-जाना है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह की अगुवाई में सोनू, शैलेंद्र, रमन, शिवा, राम भरोसे, अभिषेक सिंह, धनपत, गजई, प्रकाश, प्रमिला, सुनीता, दरशना, रजवन्ता, इसरावती, राम नरेश, तिलकराम सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। प्रधान ने बताया की शिवपुर चौराहे से सुकरौली को जोड़ने वाली सड़क टूट कर जर्जर हो गयी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब हालत शिवपुर गांव के पास गड्ढा बनने से है। लोगों की सुविधा के लिए भट्ठे की राख गिराई थी परंतु वह भी बेकार साबित हुई। कई बार विभाग के अधिकारियों से समस्या के निराकरण कई मांग की पर कुछ नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें