फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोटे की दुकान की बहाली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Mar 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया तहसील पहुंचे सलेमपुर पंचायत के लोग, जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। परशुरामपुर ब्लॉक के सलेमपुर पंचायत की कोटे की दुकान निलंबित चल रही है। लाभार्थियों को दूसरे पंचायत की दुकान से अनाज लेना पड़ रहा है। इससे खफा ग्रामीणों से रविवार को तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर दुकान बहाल करने की मांग की। एसडीएम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सलेमपुर गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान अनियमितता के चलते जून 2023 से निलंबित चल रही है। कोटेदार बिंदू तिवारी दिव्यांग हैं। उन्होंने आरोपों को राजनीतिक दुराग्रह बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया थी। मगर, आठ माह बाद भी इस पर जिला पूर्ति अधिकारी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील पहुंचे कार्डधारकों ने बताया कि जिस पंचायत में गांव की दुकान संबद्ध की गई है, उसकी दूरी आठ किमी है। इससे अनाज लेने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए विधायक व सांसद से भी शिकायत कर चुके हैं। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण घर को लाैट गए। इस मौके पर मनोज तिवारी, विनोद, प्रमोद, धर्मेंद्र कुमार, राम लगन, सुधा, इंद्रावती, नीलम, मीना, सिया कुमारी, माया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें