फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई सड़क

Wed, 24 Sep 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के मसहा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव भिखरिया में चंदा लगाकर सड़क बनवाते ग
विज्ञापन
दुबौलिया। क्षेत्र की मसहा ग्राम पंचायत के भिखरिया गांव के लोगों ने चंदा जुटाकर करीब सौ मीटर लंबी सड़क ठीक करा दी। जिला पंचायत निधि से बनी आरसीसी सड़क दो साल से क्षतिग्रस्त थी। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को मुश्किल हो रही थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सचिव से मरम्मत कराने की मांग के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर सड़क मरम्मत शुरू कर दी। मिट्टी और निर्माण सामग्री जुटाकर उन्होंने सड़क को दुरुस्त किया। हरदेव, राम संवारे, पंकज चौधरी, ऊधव, अतुल, रमेश, बसंत, मोतीलाल यादव और राम बृक्ष आदि सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बार-बार प्रशासन से कहने के बावजूद सड़क नहीं बनी, इसलिए खुद पहल करनी पड़ी।
ग्राम प्रधान किशन कुमार ने कहा कि मनरेगा का कार्य बंद होने और मजदूर न मिलने से सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बारिश के बाद इसे पूरा कराया जाएगा। सचिव श्याम बिहारी वर्मा ने भी कहा कि बजट की कमी से समस्या हुई। जल्द ही सड़क बनवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें