फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुर्वेद दिवस पर जड़ी-बूटी के बताए गए फायदे

Wed, 24 Sep 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में आयोजन हुआ। पटेल एसएमएच हास्पिटल एंड आयुर्वेदिक पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में संगोष्ठी हुई। जड़ी-बूटी के फायदे बताए गए। डॉ. वीबी वर्मा और डॉ. दीपिका गुप्ता ने आयुर्वेद के बारे में बताया। डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि आयुर्वेद व्यक्ति-केंद्रित, प्रकृति-आधारित उपचारों पर जोर देता है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और पाचन बेहतर होता है। डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने अतिथियों और छात्रों का स्वागत किया। प्राचार्य आयुर्वेद डॉ. चंदा सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, हिमांशी वर्मा, डॉ. लालजी, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, शिव प्रसाद चौधरी, उत्कर्ष दूबे, रितेश चौधरी, राजेश सिंह, रामस्वरूप, सतीश, शिव शंकर, बीरेन्द्र वर्मा, गोल्डी, फूलपती, रंजना, मनीषा, शालू, साजिया, माया, आदित्य उपाध्याय मौजूद रहे। वहीं, 50 शैय्या आयुर्वेदिक अस्पताल बखरिया में आयुर्वेद दिवस पर आयोजन हुआ। डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने आयुर्वेद पद्धति से किए जाने वाले उपचार के फायदे बताए। कैंप में जांच हुई और दवाएं दी गई।
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद कार्यशाला का आयोजन
मानिक चन्द। आयुष्यमान आरोग्य मंदिर सुहई में आयुर्वेद दिवस पर चिकित्सा एवं योग शिविर आयोजित किया गया। शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा और माल्यार्पण से हुई। मरीजों को डा. शबनम ने आयुर्वेदिक उपचार, पर्यावरण और औषधीय वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि आयुर्वेद उचित आहार, व्यायाम और नियमित दिनचर्या के माध्यम से युवाओं को रोगों से बचाता है। योग प्रशिक्षक दयाशंकर मिश्र ने योग के माध्यम से निरोग जीवन पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय केउवा जप्ती में छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर शनि कुमार निषाद, राजेश शर्मा, सविता पांडेय, योग प्रशिक्षक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल जब्बार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें