फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेहिल गांव में दरोगा से भिड़े ग्रामीण, नशे में ड्यूटी करने का आरोप

Fri, 24 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। क्षेत्र के बेहिल गांव में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को दरोगा और ग्रामीणों में विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा ने नशे में उन लोगों से मारपीट की, जबकि पुलिस का दावा है कि उपनिरीक्षक जीतन प्रसाद यादव शराब नहीं पीते हैं। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि विसर्जन के दौरान पुलिया पर बैठकर गांव के कुछ लोग शराब पी रहे थे। विसर्जन के समय उन्हें टोकने पर उल्टे वे लोग शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाने लगे। इस संबंध में वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि बुधवार को उपनिरीक्षक जीतन प्रसाद यादव और होम गार्ड विजय चौधरी मूर्ति विसर्जन में ड्यूटी पर तैनात थे। रास्ते में बेहिल गांव की पुलिया पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। उपनिरीक्षक ने डांटकर उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उपनिरीक्षक पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाते हुए उनका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि वीडियो में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और असत्य हैं। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक को लगभग तीन वर्ष पूर्व ड्यूटी के दौरान सिर पर चोट लगी थी, जिसका इलाज अब भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें