फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ा दो ड्रम मिट्टी का तेल

Thu, 18 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पैकोलिया क्षेत्र मे ग्रामीणो ने दो ड्रम केरोसिन पकड़ कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा गांव में ग्रामीणो ने मैजिक वाहन पर लदा दो ड्रम मिट्टी का तेल व एक बोरी चावल पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार की ओर से मिट्टी के तेल और चावल की कालाबाजारी की जा रही थी। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के असनहरा गांव की कोटेदार पुष्पा देवी पत्नी ओम  प्रकाश ने मंगलवार की शाम आरकेबी के फर्म बभनान से पांच ड्रम केरोसिन उठान कर गांव में पूर्व प्रधान मीना के घर तीन ड्रम मिट्टी का तेल उतार दिया। इसके बाद दो ड्रम मिट्टी का तेल व एक बोरी चावल मैजिक से लेकर जा रही थी। गांव से निकलते ही ग्रामीणों ने मैजिक रोक मिट्टी का तेल और चावल पकड़ लिया और 100 नंबर पर सूचना दी। पैकोलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी सहित तेल व चावल  को कब्जे में ले लिया ।

बुधवार दोपहर तक प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। एसओ सलीमुज्जफर खां ने एसडीएम हर्रैया को सूचित किया। उनके निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक आनंद विक्रम  सिंह टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। कोटेदार के स्टाक रजिस्टर व उठान रसीद को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। गांव के सैदा हुसे, पाटनदीन, राज कुमार,  बालेदीन, किसलावती, मीना, जहीरुननिशा, सविता, सुभावती, चद्रावती, अशोक कुमार ,रामकरन ने कोटेदार पर राशन, मिट्टी का तेल, चीनी कई महीने से वितरित न करने का आरोप लगाया और कोटा निरस्त करने की मांग की। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि  दुकान पर तीन ड्रम तेल मिला है, दो ड्रम थाने में है। बभनान फर्म से उठान का  सत्यापन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें