फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मईपुर के पास सरयू नदी के कटान से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 31 Aug 2025 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मईपुर में डैंपनर नौ से सोलह के बीच कटान स्थल पर ग्रामीण व एसडीओ। - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
विक्रमजोत/बहादुरपुर। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को फिर बढ़ने लगा। जलस्तर में इजाफे की सूचना मिलते ही नदी किनारे संवेदनशील गांवों पर बाढ़ खंड ने पुन: चौकसी बढ़ा दी है। उधर, कलवारी रामपुर तटबंध के दक्षिण मईपुर गांव में शनिवार को कटान की सूचना से ग्रामीण दहशत में आ गये। सूचना पर एसडीओ सतेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और कटानरोधी कार्य करवाया। कटान रुकने पर विभाग व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के कर्मचारी बलराम ने बताया कि नदी का जलस्तर शाम करीब पांच बजे 92.370 मीटर रिकार्ड किया गया जो कि खतरे के निशान 92.730से 36 सेमी नीचे है। बताया कि नदी का जलस्तर दो सेमी मीटर प्रतिघंटे बढ़ने लगा है। उधर, नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी होने पर बाढ़ खंड ने विक्रमजोत क्षेत्र में बीडी व एलबी तटबंधों व उसके करीब बसे संवेदनशील कटान प्रभावित गांवों की निगरानी तेज कर दी है।
जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांवों के लोगों को फिर बाढ़ व कटान का डर सताने लगा है। बाढ़ चौकी घघौवा पर मौजूद जेई राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी पुनः बढ़ने लगी है। तटबंधों एवं उसके रैम्पों की मरम्मत कराई जा रही है। बंधे पर आवागमन सुलभ बनाने के लिए जलभराव व कीचड़ वाले स्थलों पर मजदूर पटाई का कार्य कर रहे हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों के आबादी वाले स्थानों पर 11 नाव की तैनाती कराई गयी है। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जलस्तर में इजाफा हो रहा है अभी स्थिति सामान्य है। कहीं कोई गंभीर समस्या की सूचना नहीं मिली है और न ही देखने को मिला है । बाढ़ खंड पूरी तरह से तैयार हैं। नदी की कटान रोकना व लोगो की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

मईपुर में डैंपनर नौ से सोलह के बीच कटान स्थल पर ग्रामीण व एसडीओ।- फोटो : विद्यालय

मईपुर में डैंपनर नौ से सोलह के बीच कटान स्थल पर ग्रामीण व एसडीओ।- फोटो : विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें