फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चीनी मिल गेट पर धरने को भाकियू ने दिया समर्थन

Sun, 31 Aug 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज चीनी मिल गेट पर देते लोग। - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
वाल्टरगंज। चीनी मिल चलाने को लेकर किसान मजदूर और व्यापारियों का धरना चीनी मिल गेट पर 12वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने को भाकियू बस्ती मंडल के उपाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी और पूर्व प्रधान नेवादा ग्राम सभा जयप्रकाश शुक्ला ने समर्थन दिया। चीनी मिल चालू होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। कहा कि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तेज करेंगे।
राम मनोहर चौधरी ने बताया भाकियू इस लड़ाई के साथ है। पूर्व प्रधान नेवादा जयप्रकाश शुक्ला ने कहा इस क्षेत्र का किसान गन्ने की फसल से अपने परिवार का पालन पोषण करता था चीनी मिल बंद हो जाने से किसान भुखमरी के कगार पर हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन और मिल प्रबंधन किसानों और मजदूर व्यापारियों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल कर्मचारी महेश कुमार पांडे ने कहा हमारी एक ही मांग है चीनी मिल का संचालन हो इसके अलावा अन्य कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं है। क्षेत्र के गन्ना किसान नित्य राम चौधरी ने कहा चीनी मिल चलाने को लेकर संघर्ष हर स्तर तक जारी रहेगा। मिल कर्मचारी अंगद वर्मा ने बताया इस धरने का सभी लोग समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें