मृतक सुरेंद्र उर्फ गप्पू चौधरी की फाइल फोटो।
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुआं गांव में बृहस्पतिवार को खेत में खाद डालकर लौट रहे ग्राम प्रधान के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है वह खेत में खाद डालकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में खेत की सिंचाई के लिए बिछाए गए तार पर गिर पड़े और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान शशिकला देवी के छोटे पुत्र सुरेंद्र उर्फ गप्पू चौधरी (36) बृहस्पतिवार कोखेत में खाद डालने गए थे। दिन में 11 बजे खेत का काम निपटाने के बाद अपनी बाइक से घर आ रहे थे। कुछ ही दूरी के बाद रास्ते के बगल में सिंचाई के लिए बिछाए गए बिजली के तार के पास बाइक बाइक फिसल गई और वह तार पर गिर पड़े। उन्हें गिरा देख गांव का एक व्यक्ति दौड़कर नजदीक पहुंचा और उठाने का प्रयास किया तो करंट के झटके से वह भी छिटककर दूर गिरा।
शोर मचाने पर ग्रामीण जब तक एकत्रित हुए और लाइट कटवाई गई तब तक सुरेंद्र अचेत हो चुके थे। आनन-फानन उन्हें बनकटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। लेकिन रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। सुरेंद्र की मौत की खबर पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। मां शशिकला, पत्नी अंजली चौधरी व दो बेटियां एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।