फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार करने वाली घटना: पिता अपनी ही 2 नाबालिग बेटियों से करता था दुष्कर्म, मां ने फिर भी दी तहरीर- केस दर्ज

Fri, 10 Jul 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नाबालिग का शोषण
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र में एक गांव बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को कलवारी थाने में पहुंची एक महिला बोली-साहब उसका पति अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करता है। वाकया सुन पुलिस भी हतप्रभ रह गई।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। इधर पीड़ित बच्चियों का बृहस्पतिवार को मेडिकल के बाद बयान दर्ज की गई। बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पिता आंबेडकरनगर जनपद का रहने वाला है।

वह अपनी पत्नी और 15 एवं 16 साल की दो बेटियों के साथ बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उसके पास झोपड़ी का घर है, एक झोपड़ी में पति-पत्नी और दूसरे में दोनों बेटियां रहती हैं। महिला के अनुसार उसकी अनुपस्थिति में पति अपने बेटियों के झोपड़ी में जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। बेटियों को इतना डरा दिया था कि वह डरी-सहमी रहती थीं।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि पिछले 14 जून को पति घर से भाग गया। इसके कुछ दिन बाद बेटियों ने मां से पिता के कुकृत्यों की आपबीती सुनाई। उसने पति के इस कुकृत्य को आंबेडकरनगर स्थित अपने ससुराल के लोगों से बताया। इसके बाद उसके पास अलग-अलग नंबरों से ससुराल पक्ष के लोगों का फोन आने लगा और आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी न दर्ज कराने का दबाव बनाए जाने लगा।

प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों पीड़ित बेटियों का मेडिकल जांच कराने के बाद धारा 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई भी की गई है। आगे विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें