फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चकबंदी के लिए ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठीं ग्राम प्रधान

Tue, 29 Oct 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिनिच। भानपुर तहसील के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत की प्रधान के नेतृत्व में भूमि प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने सोमवार से पंचायत भवन पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम पंचायत के बंदोबस्त सीएच 40, 41, 45 के फाड़े गए पन्ने को चकबंदी विभाग को उपलब्ध कराया जाए। गठित कमेटी द्वारा शीघ्र जांच कर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अजगैवा जंगल के खतौनी जिल्द बंदोबस्त को फाड़ देने से खतौनी खाता में हुई त्रुटियों को तहसील प्रशासन द्वारा सुधार कराया जाए।
विज्ञापन

इन तीन बिंदुओं को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं ग्राम प्रधान मधुबाला चौधरी ने कहा कि जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चकबंदी प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी, तब तक वह गांव के लोगों के साथ आमरण अनशन पर बैठी रहेंगी।
विज्ञापन

धरना स्थल पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिहाज से चौकी प्रभारी टिनिच सचिंद्र सहित एक दर्जन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान सरिता, पूनम, इंद्रावती, केतकी देवी, मंजू मीना, हंसराज, हरीश माैजूद रहे।ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें