बस्ती। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन बस्ती मंडल का द्विवर्षीय अधिवेशन शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से जेडी कार्यालय के वैयक्तिक सहायक विजय कुमार को मंडल अध्यक्ष और कनिष्ठ सहायक जमुना प्रसाद को मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर निर्वाचन हुआ।
चुनाव अधिकारी उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं बस्ती मंडल सत्येंद्र पांडेय और चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओंकार नाथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि विजय कुमार को मंडल अध्यक्ष और जमुना प्रसाद को मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही डायट के कनिष्ठ सहायक रमाकांत यादव को मंडलीय सचिव, जेडी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक रमेश चंद यादव को मंडलीय कोषाध्यक्ष और राजकीय हाईस्कूल बरहपुर के कनिष्ठ सहायक जितेंद्र शर्मा को मंडलीय आडिटर चुना गया। अधिवेशन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीआईओएस संजय सिंह उपस्थित रहे।