फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद वीडियो वायरल किया 

Thu, 15 Mar 2018 11:40 PM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंडेरवा। मां के साथ कथा सुनने गई युवती के साथ रेप एवं वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती मां के साथ रविवार को स्थानीय बाजार में चल रहे यज्ञ एवं कथा कार्यक्रम में गई थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तबीयत खराब होने की बात कह कर अकेले अपने गांव लौट रही थी। गांव के सीवान के पास गन्ने के खेत में चंदन सिह, निक्कू सिंह, सूर्यपाल, कमलेश गुप्ता और बाजार के अभिषेक मोदनवाल खेत में खींच ले गए, जहां रेप के बाद वीडियो बना डाला। युवकों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताओगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। इससे दहशत में आई युवती ने किसी से कुछ भी नहीं कहा।
 
बुधवार को युवती के भाई को पड़ोस के लड़के ने बताया कि तुम्हारी बहन का एक गंदा वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल है। भाई ने जब युवती से पूछताछ करनी शुरू कर दी तो उसने आपबीती बताई। भाई ने बृहस्पतिवार को मुंडेरवा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने 376 घ, 506, 67 आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत मुंडेरवा एसओ ब्रजेश कुंवर यादव ने बताया कि भाई की तहरीर पर दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें