फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कैफे में असलहे के साथ डांस करते हुए युवकों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
कैफे में डांस करते हुए युवक-स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक के निकट स्थित एक कैफे में असलहा लहराते हुए युवकों के डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कैफे संचालक से भी पूछताछ की गई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में पांच से छह की संख्या में युवक कैफे के अंदर डांस कर रहे हैं। इसमें एक-दो युवक डांस करते समय हाथ में असलहा भी लहरा रहे हैं। इस आशय का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहकीकात में पता चला है संबंधित वीडियो पांच छह महीने पुराना है। कैफे संचालक ने पुलिस को बताया कि उनके यहां कुछ जन्मदिन की पार्टी मनाने आए थे। कैफे के अंदर सजावट के लिए ट्वाय गन रखी हुई थी। जिसे युवक हाथ में लेकर डांस करने लगे थे। उन्होंने बताया कि कैफे संचालक को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें