एकल अभियान बैठक में मौजूद आर्या-आचार्य व अन्य।-संवाद
विक्रमजोत। एकल अभियान के तहत संचालित विद्यालयों के आर्या-आचार्यों की मासिक बैठक बुधवार को पटकापुर स्थित सभागार में संपन्न हुई। विक्रमजोत संच क्षेत्र के 30 विद्यालयों के आर्या-आचार्यों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत एकल गीत, गायत्री मंत्र प्रार्थना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। वेदमंत्रों और भक्ति के स्वरों से सभागार भक्तिमय हो गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने की, जबकि संचालन संच प्रशिक्षक प्रमुख कनिक राम वर्मा ने किया। इस दौरान एकल अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कारों के प्रसार पर चर्चा की गई। संच प्रशिक्षक प्रमुख कनिक राम वर्मा ने बताया कि एकल अभियान के तहत जिले के सात ब्लॉकों में विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
विक्रमजोत ब्लॉक के 30 गांवों में सुबह और शाम कक्षाएं चलती हैं। इन विद्यालयों में पंचमुखी शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, ग्राम विकास, जागरण और संस्कार से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाती है। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना है। बैठक में संदीप कुमार, मीना, शीलू, आसनी, रीता, अंजनी, नंदनी, अनीता और प्रीति कुमारी आदि मौजूद रहे।