फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा, पुष्पा को लक्ष्मीबाई पुरस्कार

Fri, 30 Mar 2018 12:24 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
वर्षा, पुष्पा को लक्ष्मीबाई पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। ग्राम पंचायतों में विभिन्न कल्याणकारी व विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल जिले की दो महिला प्रधानों को लखनऊ में सम्मानित किया गया है। इन महिल ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बृहस्पतिवार को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। 
विज्ञापन


बहादुरपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम की प्रधान पुष्पा ने अपने क्षेत्र में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के अलावा गांव में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण तथा उसके उपयोग, बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया है। उन्हें इसके लिए लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।प्रधान पुष्पा ने बताया कि ग्राम पंचायत की किशोरियां व बच्चे स्वस्थ रहं,े इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य सेविका के साथ मिल कर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया गया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समूह गठन कर सरकार की तरफ से दी जाने वाली अनुदान की रकम दिलाने की कोशिश की। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ग्राम पंचायत को इस तरह का पुरस्कार मिला है, इसका श्रेय प्रधान पुष्पा को है। 

उधर, कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत नकटीदेई बुजुर्ग की प्रधान वर्षा सिंह को ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य और चौमुखी विकास कार्यों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। इनकी शादी 2003 में नकटी देई गांव के कृष्ण प्रताप सिंह के साथ हुई। गांव में अशिक्षा, गरीबी, कुपोषण और गन्दगी देखने के बाद इनके मन में संवेदना जागी। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में वर्षा सिंह प्रधान बनीं। इसके बाद उन्होंने ने गांव में शौचालय,सीसी रोड,लोहिया आवास,प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, खड़ंजा निर्माण, टीकाकरण, महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया। कहा कि गांव की जनता, पूर्व सेक्रेटरी फिरोज खान और वर्तमान में पुष्पा श्रीवास्तव के अथक प्रयास का उन्हें परिणाम मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें