फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुरु पूर्णिमा पर हुए विविध कार्यक्रम, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद

Fri, 11 Jul 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न मठों, मंदिरों तथा स्कूलों, विद्यालयों समेत विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने गुरु से आशीर्वाद लिया तथा उन्हें भेंट आदि प्रदान किया।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से गुरु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न मठ-मंदिरों, गुरुद्वारों एवं शिक्षण संस्थानों में जाकर गुरुजनों, संत-महात्माओं, पुरोहितों और शिक्षकों का सम्मान किया गया। पूर्व सांसद एवं असम राज्य प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कम्पनी बाग स्थित गुरुद्वारा में ज्ञानी प्रदीप सिंह एवं ज्ञानी हर्षदीप सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने राजनीतिक, सामाजिक एवं वैचारिक गुरुओं को नमन करते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने संत कबीर मठ, कटरा बस्ती के महंत राम लखन दास और मां दुर्गा मंदिर, कप्तानगंज के महंत आद्या प्रसाद त्रिपाठी जी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, अमृत कुमार वर्मा एवं ब्रह्मदेव यादव ने चित्रकूट से पधारे आचार्य डॉ. विपिन विराट महाराज को सामूहिक रूप से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों को भी उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पतंजलि योग समिति ने किया योग एवं यज्ञ का आयोजन : बस्ती। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति एवं युवा भारत की ओर से गुरु पूर्णिमा का पर्व एक मैरिज हाल में मनाया गया। सर्वप्रथम सामूहिक योग शिविर में योग शिक्षक गरुण ध्वज पाण्डेय, डॉ. नवीन सिंह एवं राम मोहन पाल ने कराया तथा इसके वैज्ञानिक लाभ भी बताये।
इसके पश्चात वैदिक यज्ञ कराया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य ने जीवन में गुरुओं का विशेष महत्व होता है वही हमें मार्ग दिखाता है।
इस अवसर रश्मि गुप्ता, बबली शर्मा, मनजीत कौर, नीलम मिश्रा, दीनदयाल शुक्ल,विनायक पाण्डेय, इण्डियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर पूर्वी जोन के अध्यक्ष डा. नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें