फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वैशाली की चपेट में आई साइकिल, 12 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Wed, 11 Sep 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वैशाली ट्रेन की चपेट में आकर टूटी साइकिल
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका से ट्रेन में मची अफरातफरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बभनान-परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच खमरिया बुजुर्ग गांव के पास मंगलवार को एक साइकिल वैशाली ट्रेन की चपेट में आ गई। साइकिल लेकर रेल ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। आठ वर्षीय बालक ट्रेन को पास आते देख ट्रैक पर साइकिल छोड़ भाग खड़ा हुआ था। हादसे के बाद ट्रेन 12 मिनट तक रेलवे गेट संख्या 224 के पास खड़ी रही। बाद में अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
सुबह नई दिल्ली से चलकर बरौनी जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस गोंडा-गोरखपुर रेल खंड के परसा-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच खमरिया बुजुर्ग गांव के पास पहुंची थी। उसके चपेट में एक साइकिल आ गई और इंजन में फंस गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन के अचानक रुकते ही यात्रियों में अनहोनी की आशंका से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ की मदद से साइकिल को इंजन से बाहर निकल गया। इस बीच सुबह 7:50 बजे खड़ी हुई ट्रेन 12 मिनट रुकने के बाद 8:02 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर बस्ती संजय मिश्रा ने बताया कि छानबीन में पाया गया कि बंद हो चुके रेलवे गेट संख्या 225 से आठ वर्षीय व 11 वर्षीय बालक साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पर करना चाह रहे थे। 11 वर्षीय बालक तो साइकिल लेकर ट्रैक पार कर गया,पर आठ वर्षीय बालक जब ट्रेन को समीप देखा तो वह ट्रैक पर साइकिल छोड़ भाग खड़ा हुआ। इसके चलते ट्रेन 12 मिनट खड़ी रही। बाद में गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें