फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पहचान-पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका
विज्ञापन

जिलास्तर पर खोजे जा रहे लाभार्थी, किए जाएंगे पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई पहचान पत्र नहीं रखने वाले लोगों का टीकाकरण करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। ऐसे लोगों को कोविन एप में पंजीकृत किया जाएगा और उनके टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन कराने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, एनपीआर कार्ड या पेंशन पेपर में से किसी एक पहचान पत्र का होना जरूरी है। लेकिन अगर किसी के पास यह पहचान पत्र नहीं हैं, तो उन्हें वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रखा जा सकता। इसी के मद्देनजर मंत्रालय ने ऐसे लोगों का टीकाकरण कराने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इस श्रेणी में बुजुर्ग, साधु-संत, जेल में बंद कैदी, मानसिक अस्पतालों में भर्ती मरीज, वृद्धाश्रम के लोग, भिखारी, पुनर्वास केंद्रों में रह रहे मरीज शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बिना आईडी वाले चार हजार प्रतिरक्षित
कोरोना टीकाकरण अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि जिला कारागार में करीब 1200 को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें से 1002 बंदियों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। इसके अलावा मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुसार वृद्धाश्रम, पुनर्वास केंद्र, बाल संरक्षण गृह आदि में भी टीकाकरण की गाड़ी दौड़ाई जा रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से गठित टास्क फोर्स लोगों को चयनित करने के बाद सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा देती है, जिसे टीकाकरण की टीम अमल में लाती है। अब तक बगैर आईडी के करीब चार हजार लोग प्रतिरक्षित किए जा चुके हैं। इनका पंजीकरण कोविन एप पर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें