फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का शुभारंभ... सुरक्षित होंगी बेटियां

Sun, 29 Mar 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान तीन महीने तक सभी सीएचसी व जिला महिला चिकित्सालय में चलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद एएनएम वेदांती ने पठानटोला की रहने वाली 14 वर्षीय सोनाली को पहला टीका लगाया। यह टीका महिला अस्पताल के अलावा कैली अस्पताल के साथ ही जिन सीएचसी व पीएचसी पर कोल्डचेन बने हैं, वहीं लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एके चौधरी ने कहा कि बेटियों में सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए टीकाकरण बहुत ही जरूरी है। 14 साल की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाना है। जिससे उन्हें सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय कैंसर) से बचाया जा सके। यह उम्र बेटियोंं के एक्सप्रोजर का होता है। इसलिए इस उम्र में वैक्सीनेशन करना महत्वपूर्ण होता है। इससे वह सर्वाइकल कैंंसर से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगी।
बताया कि जिले की आबादी 30 लाख है। एक प्रतिशत बेटियोंं को इस टीके से अच्छादित करना है। उसके बाद यह टीका नियमित टीकाकरण के रूप में शामिल होगा, जिसमें छूटी हुई बेटियों को लगेगा। सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया, हरेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ल, दिनकर पर्वत, मनीष श्रीवास्तव, यूनीसेफ की नीलम यादव, अनुराधा सिंह, शशि मिश्रा, प्रवेश, ऊषा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें