फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एलटी पद के लिए 14 लोगों का हुआ साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स सोसाइटी के निर्देशन में सीएचसी बहादुरपुर में निकाली गई लैब टेक्नीशियन (एलटी) के एक पद के लिए 59 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें शार्टलिस्ट में सिर्फ 17 को शामिल किया गया था। शेष अभ्यर्थियों के आवेदन में खामियां बताकर उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया पत्र नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार को शार्टलिस्ट में शामिल 17 आवेदकों में से भी तीन अनुपस्थित रहे, सिर्फ 14 पहुंचे। पहुंचे अभ्यर्थियों का विकास भवन के द्वितीय तल पीडी ऑफिस में पांच सदस्यीय पैनल डीडीओ अजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीटीओ डॉ. एके गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. पीएल गुप्ता के समक्ष साक्षात्कार हुआ। पैनल के समक्ष एक-एक अभ्यर्थी साक्षात्कार दिए। बताया गया कि आवेदन नवंबर 2025 में किए थे, चार माह में साक्षात्कार हुआ। अब साक्षात्कार में सफल किसी एक अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि मेरिट के आधार पर रिजल्ट जारी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें