फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांगजनों को बांटे गए उपयोगी उपकरण

Sun, 09 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। रुधौली तहसील परिसर में शनिवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से निशुल्क ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग, जाति, समुदाय के लोगों की मदद कर रही है। विशिष्ट अतिथि विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दिव्यांगजन के सम्मान के पात्र हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 60 को ट्राई साइकिल, तीन को स्मार्टकेन, चार को व्हीलचेयर, चार को लेपरोसी किट, नौ दिव्यांगजनों को कान के मशीन वितरित की गई। इस दौरान रुधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, सांसद प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, विजय कुमार पांडेय राजू, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद के साथ जिला दिव्यांगजन अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय और उनकी टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें