फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के निस्तारण की उठाई आवाज

Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनसाराम ने पूर्व राज्यमंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
शासन स्तर पर विचाराधीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की मांग की। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर सांऊघाट विकास क्षेत्र के कठिनौली में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाकर पदोन्नति की जाए। चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति शुरू की जाए और पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। आउट सोर्सिंग, श्रमिकों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें