बस्ती। करमा देवी ग्रुप संसारपुर बस्ती में मंगलवार को विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट 2047 के संबंध में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार, आधारभूत संरचना, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और डिजिटल प्रगति जैसे क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन आवश्यक है।
गोष्ठी की अध्यक्षता सेवानिवृत आईएएस अधिकारी ओएन सिंह ने की। सेवानिवृत कर्नल केसी मिश्रा, सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. आरएन ओझा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपी शाही व सेवानिवृत प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय कुमार श्रीवास्तव का नाम इसमें शामिल है। कार्यक्रम में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध समाज और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का दर्जा दिलाने का संकल्प दोहराया। इस मिशन को दिशा देने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट भी बनाया जा रहा है। कहा कि जनता के सुझाव भी संकलित किए जा रहे। मुख्य कार्यकारिणी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने स्वागत किया। संवाद