फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट्रोल की खराब गुणवत्ता पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भदावल स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर सोमवार को ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। बाइक में पेट्रोल भरवाने के कुछ देर बाद दो युवक बोतल में उसे लेकर पहुंचे। उनका कहना था पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी गाड़ी झटका देकर चलने लगी। मैनेजर ने तत्काल पेट्रोल की जांच कर ग्राहकों को दिखाकर संतुष्ट किया।
विज्ञापन

हर्रैया मंडी निवासी अवधेश कुमार गुप्ता और भरंगवा निवासी सतीश ने बताया कि पेट्रोल भरवाने के कुछ देर बाद ही बाइक में दिक्कत शुरू हो गई। काफी कोशिश के बाद भी बाइक सही ढंग से नहीं चली। तब उन्होंने टंकी खाली कर दूसरे पंप से पेट्रोल डाला तो इसके बाद बाइक सामान्य रूप से चलने लगी।
इस मामले को लेकर पेट्रोल पंप परिसर में काफी देर तक बहस होती रही। पेट्रोल पंप मैनेजर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इस प्रकार की शिकायतें पहले भी आई हैं, उन्होंने मौके पर पेट्रोल की जांच कर मौजूद लोगों को दिखाया भी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें