फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ियों ने मारी बाजी, जीते आठ पदक

Tue, 19 May 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हर्रैया। बुलंदशहर में 16 से 17 मई तक आयोजित गतका गोल्ड कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में एलडी मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी हर्रैंया के पांच खिलाड़ियों ने बस्ती जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक व चार कांस्य पदक सहित आठ पदक जीतकर बस्ती जनपद का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के प्रशिक्षक गतका एसोसिएशन ऑफ बस्ती के महासचिव व समन्वयक गतका खेल पूर्वी उत्तर प्रदेश करूणेश मणि पाठक ने बताया कि भाव्या श्रीवास्तव पुत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव निवासी थान्हाखास ने अंडर 17 आयु वर्ग में फ्री सोटी इवेंट में स्वर्ण पदक व सिंगल सोटी इवेंट में कांस्य पदक, अनय पांडेय पुत्र अंजनी पांडेय निवासी बड़हर कलां ने अंडर 11 आयु वर्ग में फरी सोटी इवेंट में रजत पदक, अमरनाथ प्रजापति पुत्र कन्हैया लाल प्रजापति निवासी तेंदुआ ने अंडर 19 आयु वर्ग में फरी सोटी इवेंट में रजत पदक व सिंगल सोटी इवेंट में कांस्य पदक, सुनील कुमार गुप्ता पुत्र स्व शिवप्रसाद गुप्ता निवासी महूघाट ने अंडर 25 आयु वर्ग में सिंगल सोटी इवेंट में रजत पदक व फरी सोटी इवेंट में कांस्य पदक, आयांश प्रताप सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी अटवा कोहले ने अंडर 14 आयु वर्ग में फरी सोटी इवेंट में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र व जनपद का नाम ऊंचा किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर गतका एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की महासचिव स्निग्धा सिंह, गतका एसोसिएशन बस्ती के अध्यक्ष अजीत पांडेय, कविता त्रिपाठी, विनय कुमार, अशोक शुक्ला, चांदबाबू, वृति त्रिपाठी, रजनीश मिश्रा, मो इस्माइल, महावीर सिंह, विरेन्द्रनाथ, वरुण, चंद्रप्रकाश वर्मा आदि ने स्वागत कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें