फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिवपुर गन्ना तौल केंद्र पर हंगामा सचिव व मिल के सीडीओ को घेरा

Sun, 07 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​शिवपुर गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान- संवाद
विज्ञापन
टिनिच/बस्ती। बभनान शुगर मिल क्षेत्र के शिवपुर गन्ना क्रय केंद्र पर शनिवार को किसानों ने गन्ना उतरवाई के नाम पर मजदूरों के रुपये मांगे जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नाराज किसानों ने तौल केंद्र के सचिव लालबहादुर और मिल के सीडीओ शुभम सिंह को केंद्र पर ही बैठाए रखा और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान लिखित में नहीं मिला तो वे गन्ना लेकर डीएम कार्यालय पर कूच करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसान प्रमोद सिंह, गगन सिंह, लकी सिंह, मनोज सिंह, टुनटुन सिंह, अनुज सिंह, पिंटू सिंह, राजेश सिंह, बसंत यादव, सोनू निषाद, रवि शंकर, रामकीर्ति यादव, परसुराम यादव और संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मजदूर गन्ना उतरवाई के लिए जबरन पैसे मांगते हैं, जिसके विरोध में मजदूरों ने काम बंद कर दिया।
करीब सुबह 10:30 बजे केंद्र पर पहुंचे सचिव लालबहादुर ने मिल अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या हल कराने की कोशिश की, लेकिन किसान लिखित आश्वासन चाहते थे कि गन्ना उतरवाई के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। लिखित जवाब न मिलने पर किसान उग्र हो गए और सचिव तथा मिल प्रतिनिधि को केंद्र से न जाने देने का ऐलान कर दिया। इस दौरान किसानों ने मिल के सीडीओ शुभम सिंह पर सौ रुपये प्रति गाड़ी वसूली कराने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर गन्ना समिति के चेयरमैन प्रेमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और उतरवाई शुल्क लिए जाने का विरोध करते हुए सचिव को समस्या का तत्काल निस्तारण करने को कहा। इस संबंध में सहकारी गन्ना समिति टिनिच के सचिव लालबहादुर ने बताया कि पूरा प्रकरण जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें