फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले दिन 24 विद्यालयों में हुई यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 09 Feb 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
237 केंद्रों पर कराई जा रही परीक्षा
विज्ञापन


बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन 24 विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। जनपद के 237 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जानी है। ज्यादातर विद्यालयों में सोमवार से परीक्षा होगी।
24 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस साल 81,025 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 24,196 और इंटरमीडिएट के 38,839 अभ्यर्थी हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार कराई जा रही है। पहली बार परीक्षकों को विद्यालय परिसर में उपस्थित रहकर मोबाइल एप के माध्यम से पोर्टल पर अंक अपलोड करना है। इस प्रक्रिया की प्रधानाचार्य को रिकार्डिंग को संरक्षित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि रविवार को 24 विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। सोमवार से बाकी जगह प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें