फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कायस्थ सेवा ट्रस्ट का विस्तार, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sun, 09 Feb 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सामाजिक संस्था कायस्थ सेवा ट्रस्ट का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में आयोजित समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
राजेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में नवगठित कार्यकारिणी में अरुण कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनायक श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा रनदीप माथुर उपाध्यक्ष, नीतेश श्रीवास्तव संगठन, विश्वास चित्रांश महामंत्री, शिवनंदन कुमार श्रीवास्तव तथा शनि श्रीवास्तव को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

चित्रगुप्त मंदिर के संस्थापक सुरेंद्र मोहन वर्मा ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक हर क्षेत्र में कायस्थों का बढ़चढ़ कर योगदान रहा है मगर, वर्तमान परिदृश्य चिंताजनक है। कायस्थों का कोई प्रतिनिधि न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लाॅक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों के उत्थान के लिए किए जाने वाले प्रयासों में हर संभव मदद किया जाएगा। नवीन श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त ने भी कायस्थ समाज के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।
डाॅ. आलोक मणि त्रिपाठी, डाॅ. सौरभ सिन्हा, अनिल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, डाॅ. मनोज सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवासतव, संजय श्रीवास्तव, अरुणेश श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने अतिथियों को भगवान श्री चित्रगुप्त का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। दुर्गेश श्रीवास्तव,सर्वेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव गोला, सूर्यभान उपाध्याय, रामकुमार लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें