फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त...आखिरी दिन 884 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। परीक्षा से छूटते ही विद्यार्थियों ने काफी सुकून महसूस किया। वहीं परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों के भी चेहरों पर उत्साह नजर आया। शिक्षकों ने कहा कि सकुशल परीक्षा संपन्न होने से काफी राहत महसूस की जा रही है। पूरी परीक्षा के दौरान कहीं कोई आक्षेप नहीं लगने पाया।
विज्ञापन

आखिरी दिन दोनों पाॅलियों की परीक्षा में कुल 884 विद्यार्थी शामिल हुए। 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। सुबह की पॉली में महज चौदह केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल कृषि में पंजीकृत 323 में से 300 और इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय में पंजीकृत सभी 37 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इस पॉली में 23 विद्यार्थी अनुपस्थित हुए। जबकि शाम की पॉली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 581 में से 547 उपस्थित हुए। जबकि 34 विद्यार्थी अनुपस्थित हो गए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यार्थी बोले अब कुछ दिन आराम करेंगे। इसके बाद आगे की पढ़ाई की रणनीति बनाएंगे। वहीं शिक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद खुश नजर आए। शिक्षक आरके सिंह ने बताया कि लगभग एक महीने से परीक्षा ड्यूटी की बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ी है। गनीमत सबकुछ सकुशल निपट गया। इससे काफी सुकून महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें